इसी बीच उनके बगल से ही शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जो किसी ने इसे अपने कमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगी है, लोगों ने कहा 2016 से ही बिहार में शराबबंदी लागू है, भला जब जनप्रतिनिधि ही इसका पालन नहीं कर रहे है तो आम जनता कैसे पालन करेगी ,एक तरफ सरकार का दावा है कि शराबबंदी को लेकर लगातार उत्पाद विभाग मध निषेध और पुलिस विभाग आम लोगों पर शिकंजा करने को लेकर रोज हर दिन नए नए कानून लागू करने की बात रही है.
उत्पाद अधिनियम के तहत कानून का पालन करने की बाते जरूर कही जा रही है, लेकिन ऐसे में एक जिम्मेदार पद पर बैठने के बाद इस तरह का वीडियो वायरल होने पर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी सफाई में भी कुछ बातें कही है जो जनप्रतिनिधियो जनता के दुख हर सुख में खड़े होकर वादे निभाने और मदद करने की बात कहते हैं, उसे बिहार में शराबबंदी वाले बिहार में लागू होने के बाद इस तरह की बात को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है आखिर जो नियम पालन करने वाले लोग हैं वह नियमो को ताक पर रखकर कानून की धज्जियां उड़ाते हैं, इसी बात से आप भली भांति समझ सकते है कि आप जनता इसे कितना पालन कर सकती है, और कानून के रखवाले कहां चैन की नींद में सोते हैं.