Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Jharkhand News: तुरामडीह माइंस पर बड़ा विरोध, तालसा ग्राम सभा ने टैलिंग डैम का काम रोका, स्थानीय लोगों को रोजगार न देने और कर्मचारियों को निकालने का आरोप

Jharkhand: आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 को युसिल माइंस तुरामडीह के तालसा टैलिंग डैम के कार्य को तालसा ग्राम सभा द्वारा बंद कर दिया गया है ।और युसिल प्रबंधन के बिच वार्ता हुई। विदित् हो कि काफी दिनों से तालसा के विस्थापित प्रभावित बेरोजगार युवाओं को युसिल माइंस के ठेकेदार में रोजगार नहीं मिल रहा है, ग्राम सभा के माध्यम से युसिल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर बेरोजगारों को रोजगार देने का प्रयास किया जाता है।


ग्राम सभा द्वारा गांव के बेरोजगारों का लिस्ट प्रबंधन को दिया गया है एवं प्रबंधन भी समय समय पर युवाओं को रोजगार दिया गया है। परंतु पिछले कुछ दिनों से तालसा ग्राम सभा के 4 ठेका कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से बेबुनियाद आरोप लगा कर प्रताड़ित करते हुए नौकरी से निकाल दिया गया है, जिससे उन लोगों के परिवार में आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। इसि प्रकार विगत दिनों अजय गुप्ता कंस्ट्रक्शन द्वारा तालसा गांव के खुंटकाटी रैयाती स्थायी बेरोजगार युवक को फर्जी आदमी बताकर नौकरी में नहीं दे रहा है। ग्राम सभा को बादनाम कर रहा है। 

खूंटकाटी स्थायी ग्रामीण को फर्जी बताने वाले ठेकेदार अपना स्थानीय होने का प्रमाण देना होगा, नहीं तो ऐसे ठेकेदार को काम नहीं करने दिया जाएगा। ग्राम सभा अध्यक्ष सह माझी बाबा ने प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अजय गुप्ता कंस्ट्रक्शन द्वारा तालसा गांव के 14 पुराने कर्मचारियों को भूमिगत खान कार्य में रखें। साथ ही अगर यूसीएल माइंस के इर्द-गिर्द विस्थापित प्रभावित गांवों के बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जाता है ।

या प्रताड़ित किया जाता है तो ग्राम सभा बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में ठेकेदार एवं प्रबंधन दोनों के लिए दिक्कत होगी। मौके पर ग्राम सभा महासचिव भगवत मार्डी, सचिव जितेन हेंम्ब्रोम के साथ ग्राम सभा के बेरोजगार युवागण उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !