Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Chakulia News: चाकुलिया के नामोपाड़ा में जर्जर सरकारी कुआं बना परेशानी का कारण, जलमीनार निर्माण की उठी मांग

Chakulia: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित नामोपाड़ा में वर्षों पहले निर्मित सरकारी कुआं अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कुएं के पास बना चबूतरा भी टूटकर ध्वस्त हो गया है, जिससे उसके किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया है। कुआं की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी नगर पंचायत को देते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है।

शिकायत प्राप्त होने पर गुरुवार को नगर प्रबंधक अनंत खलको, प्रभात मिंज, कनिष्ठ अभियंता रोहित लकड़ा और असीम नाथ टीम के साथ नामोपाड़ा पहुंचे और क्षतिग्रस्त कुआं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल नगर पंचायत के पास कुएं की मरम्मत या नए निर्माण के लिए कोई अलग फंड उपलब्ध नहीं है। यह सुनकर ग्रामीणों ने वहां सोलर जलमीनार स्थापित करने की मांग रखी। उनका कहना था कि जलमीनार बनने से पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुझाव दिया है कि जलमीनार निर्माण के लिए वह आवेदन नगर पंचायत कार्यालय में जमा करें, ताकि प्रक्रिया शुरू कर जल्द से जल्द सोलर जलमीनार निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !