Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Chakradharpur Police Action: चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल कवर से 68 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Chakradharpur: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो रोड स्थित कैनाल मोड़ के पास राजा सिंह नामक युवक के द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जानकारी मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी ने तुरंत विशेष टीम तैयार कर कार्रवाई शुरू की और बताए गए स्थान पर छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस दल ने राजा सिंह के घर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में युवक की दाहिनी जेब से उसका मोबाइल फोन मिला, जिसमें लगे कवर के अंदर से कुल 68 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। इनमें 17 लाल रंग की पुड़िया और 51 सफेद पुड़िया शामिल थीं।

पुलिस ने बरामदगी के बाद युवक को हिरासत में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। राजा सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी भी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अवधेश कुमार के साथ रोहित कुमार, प्यारे हसन, सुनील पांडेय, गश्ती दल के अजारुल हक, दिलीप कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !