Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Jharkhand News: चिटफंड घोटाला मामले में झारखंड ED की कार्रवाई, गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर छापा

Jharkhand News: झारखंड प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची इकाई ने चिटफंड घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की. ईडी ने गाजियाबाद और नोएडा में कुल 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई MAXIZONE चिटफंड घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई है. इससे पहले एजेंसी झारखंड के कई ठिकानों पर भी छापामारी कर चुकी है.

सुबह करीब छह बजे शुरू हुई छापेमारी में रांची के अलावा दिल्ली और अन्य इलाकों से आई टीमों को शामिल किया गया. ईडी ने इस घोटाले के दूसरे दौर की जांच में राज्य के बाहर स्थित ठिकानों को निशाने पर रखा. जांच झारखंड ईडी के जोनल कार्यालय द्वारा शुरू की गई थी, जो जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है.

इस मामले में चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी को कंपनी का निदेशक बताया गया है. जमशेदपुर में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गए थे. वे नाम बदल कर नोएडा में रह रहे थे. स्थानीय पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है. 

ईडी की ये कार्रवाई यह संकेत देती है कि एजेंसी चिटफंड कंपनियों के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने के प्रयास में है. राज्य से बाहर छापेमारी बताती है कि घोटाले की जड़ें झारखंड से आगे बढ़कर बड़े शहरों तक फैली हैं. गिरफ्तार निदेशकों की भूमिका और बरामद दस्तावेज जांच को नई दिशा दे सकते हैं. इस ऑपरेशन से यह भी साफ है कि ईडी अब वित्तीय अपराधों में आक्रामक रणनीति अपना रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !