Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Seraikela News: उपायुक्त ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Seraikela News: सरायकेला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है. बुधवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ 3 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर बाल विवाह रोकथाम से जुड़े संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा, "बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसे खत्म करने के लिए व्यापक जागरूकता जरूरी है. कम उम्र में विवाह से लड़कियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है." उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें और बाल विवाह की सूचना तुरंत दें.

इस दौरान हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जिससे नागरिकों की सामाजिक प्रतिबद्धता सुनिश्चित की जा सके. जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम, बाल तस्करी और यौन शोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी.

कार्यक्रम में सरायकेला एसडीओ निवेदिता नियति जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !