Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Jharkhand News: रांची और दुमका के राजभवन का नाम बदला, लोक भवन नामकरण पर आधिकारिक मुहर

Jharkhand News: झारखंड में राजभवन का नाम बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी हुई है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गृह मंत्रालय और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद रांची और दुमका स्थित राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन नाम दिया गया है.

इधर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर चक्र विजेता शहीद लांसनायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर लोक भवन परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी है.

राजभवन का नाम लोक भवन करने का निर्णय प्रतीकात्मक तौर पर प्रशासनिक पहुंच को जनता के करीब लाने का संदेश देता है. नाम बदलने का यह कदम सरकार की उस सोच को भी दर्शाता है जिसमें परंपरागत संस्थानों को नए रूप में जनता के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है. आगे देखने वाली बात होगी कि इस बदलाव से शासन व्यवस्था में कोई व्यावहारिक प्रभाव पड़ता है या यह केवल नाम परिवर्तन तक सीमित रहता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !