Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-03

Saraikela News: आदित्यपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

Saraikela: आदित्यपुर के इच्छापुर मोड़ पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना की सूचना एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने आरआईटी थाना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लिखित शिकायत हुई दर्ज 

पांडी मुखी ने बताया कि इस घटना से समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरआईटी थाना प्रभारी को दूरभाष पर शिकायत दी है और आज दोपहर 2:00 बजे लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है और समिति के सदस्यों से अंबेडकर चौक पर पहुंचने की अपील की है, जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी।

पुलिस की जांच जारी 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो सकती है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !