Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Arjun Munda Meets President: विश्व थैलीसीमिया दिवस पर राष्ट्रपति से मिले अर्जुन मुंडा, थैलीसीमिया मुक्त भारत के लिए किया आह्वान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

 
इस विशेष अवसर पर थैलीसीमिया जैसी गंभीर आनुवांशिक रक्त विकार के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे लड़ने के लिए देशभर में कार्यरत संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
अर्जुन मुंडा ने बताया कि थैलीसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसे समय पर पहचान, उचित जानकारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने इस दिशा में जन-जागरूकता, समय पर जांच और परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया।
 
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी मिलकर थैलीसीमिया मुक्त भारत के निर्माण में भागीदार बनें और इस मुहिम को जन आंदोलन का रूप दें।
 
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने भी इस अवसर पर थैलीसीमिया उन्मूलन की दिशा में चल रहे प्रयासों की सराहना की और सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !