Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Chakulia Crime News: चाकुलिया के प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक से पिस्तौल की नोक पर सोना लूटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chakulia: चाकुलिया के पुराना बाज़ार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से विगत जून महीने में डेढ़ किलो सोना से भरा बैग बाइक से सवार तीन बदमाशों ने चाकू एवं पिस्तौल की नोक पर छीन लिया था। इस लूटकांड के मुख्य आरोपी संजीव मिश्रा को चाकुलिया पुलिस ने रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की. 

थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार यह मामला चाकुलिया थाना कांड संख्या 44/2025 (दिनांक 30.06.2025) के तहत दर्ज हुई थी। इसी मामले में नामज़द आरोपी संजीव मिश्रा (उम्र 41 वर्ष), निवासी गांधीनगर, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम, को पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उसकी निशानदेही पर घटना के समय उपयोग की गई मोटरसाइकिल और उससे जुड़े दस्तावेज़ पुलिस ने   जब्त कर लिया हैं।

आरोपी का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज करने के बाद उसे 01.12.2025 को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चाईबासा के वापस मंडल कारा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार संजीव मिश्रा का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ सीतारामडेरा, परसुडीह, जुगसलाई और चाकुलिया थानों में भी कई मामले दर्ज हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !