Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Jamshedpur Suicide News: बागबेड़ा के कीताडीह में चौथी कक्षा के छात्र की आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग ने की जांच शुरू

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह में चौथी कक्षा के  छात्र 13 वर्षीय नवनीत कुमार की मौत की घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले इस बच्चे की अचानक मौत से परिवार और स्कूल से जुड़े लोग बहुत दुखी हैं।

घटना का क्रम

घटना वाले दिन नवनीत दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से घर वापिस आया। उसके पिता किसी काम में व्यस्त थे और छोटी बहन बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद जब बहन कमरे में गई  तो उसने नवनीत को फंदे से लटका पाया। परिजन तुरंत उसे टीएमएच अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


स्कूल में विवाद की बात सामने आई

शुरुआती जानकारी के अनुसार उसी दिन स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि विवाद के बाद स्कूल प्रिंसिपल ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर समझाया था।

परिवार का कहना है कि नवनीत के हाथ पर चोट जैसे निशान दिखे, जिससे उन्हें शक है कि स्कूल में उसके साथ किसी तरह की झड़प या मारपीट हुई हो सकती है।

नवनीत के कुछ दोस्तों ने भी स्कूल में विवाद की पुष्टि की है, जिससे परिवार की चिंता और गहरी हो गई है।


परिवार की मांग निष्पक्ष जांच हो

नवनीत के पिता तुलसी कुमार ने बागबेड़ा पुलिस से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि स्कूल प्रबंधन को विवाद की जानकारी थी, तो उन्हें तुरंत कदम उठाकर स्थिति को बिगड़ने से रोकना चाहिए था।


जिला शिक्षा विभाग की कार्रवाई

घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि आज के समय में बच्चों के मानसिक दबाव और भावनाओं को बेहद संवेदनशीलता से समझने की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अभिभावक संघ की चिंता

अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में कोई बच्चा ऐसा कदम नहीं उठा सकता है। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग से गहन जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है।

इलाक़े में उठ रहा सवाल

पूरे क्षेत्र में एक ही सवाल गूंज रहा है कि आख़िरकार ऐसा क्या हुआ कि एक मासूम अपनी पीड़ा किसी को बता भी न सका?


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !