Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-01

Chandil Accident: चांडिल में भीषण सड़क हादसा, मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में कार्यरत मशीन ऑपरेटर की हुई मौत

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।  रामगढ़ गांव के पास सुबह लगभग 5 बजे टहलने निकले 45 वर्षीय अर्जुन यादव को एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्जुन सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और अर्जुन को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हजारीबाग जिले के बरही क्षेत्र के निवासी अर्जुन यादव मूल रूप से पिछले कई सालों से जमशेदपुर में मजदूरी कर रहे थे। वर्तमान में वह मानगो में बन रहे फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में डीएएफ कंपनी के मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन बरही से जमशेदपुर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अचानक हुए इस घटना से परिवार में शोक की लहर छा गई है।

पुलिस के अनुसार घटना स्थल के आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि हादसा करने वाले वाहन की पहचान की जा सके। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक और वाहन का पता लगा लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !