Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Ichagarh Police Station: तरुण महतो की रिहाई को लेकर आज शाम चांडिल थाना के लेंगडीह अर्जुन तल से मशाल जुलूस निकाला गया

Ichagarh: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ मोड़ पर 18 नवंबर की देर रात हुई घटना अवैध बालू ढुलाई के विरोध में जेएलकेएम (जहारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के तरुण महतो को जेल भेजा गया था ।जिसका रिहाई को लेकर आज शाम चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह अर्जुन तल JLKM पार्टी के कार्यकर्ताओं समर्थन ने आज शाम मशाल जुलूस निकाला जो चांडिल स्टेशन तक जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएँ‑पुरुष शामिल हुए और “तरुण महतो को रिहा करो” के नारे लगाते हुए पुलिस पर बालू माफिया के साथ मिली‑भगत का आरोप लगाया।

जेएलकेएम के नेता तरुण महतो को उसी रात पुलिस ने अवैध बालू परिवहन रोकने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, जब अधिकारी अवैध वसूली रोकने पहुँचे तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए । इस घटना के बाद से क्षेत्र में अवैध बालू खनन और पुलिस‑प्रशासन के कथित अमानवीय व्यवहार के खिलाफ लगातार आंदोलन जारी है।

वि ओ : भानुमति महतो ने कहा कि ग्रामीणों के साथ उनके पति तरुण महतो ने लगभग 100‑150 हाईवा को रोकने में मदद की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें बिना किसी आधार के गिरफ्तार कर लिया । पार्टी ने मांग की है कि तुरंत तरुण महतो को रिहा किया जाए और इस मामले में दोषी थाना प्रभारी एवं पुलिस पर कार्रवाई की जाए।

जुलूस के बाद भी कई थाना क्षेत्रों में प्रदर्शन जारी रहने की संभावना है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने और मामले की जांच शुरू कर दी है । अवसर पर सैकड़ों महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !