Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Jamshedpur News: छात्रवृत्ति में देरी पर छात्रों का रोष, 9 दिसंबर को DC ऑफिस के सामने प्रदर्शन की तैयारी, आंदोलन की रूपरेखा तय

Jamshedpur News: EKalyan छात्रवृत्ति में लगातार देरी और पोर्टल की खराब व्यवस्था को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सालों से स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे छात्रों का कहना है कि आर्थिक संकट गहराने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और भविष्य अनिश्चित होता जा रहा है. छात्रों ने इसे केवल आर्थिक सहायता का मुद्दा नहीं बल्कि सम्मान और अधिकार से जुड़ा मामला बताया है. बताया जा रहा है कि लगभग 6 लाख छात्रों को EKalyan छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिला हैं.

इसी को लेकर रविवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में तय किया गया कि जिला से राज्य स्तर तक जनदबाव बनाने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा. विश्वविद्यालय और कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. धरना, जुलूस, घेराव और ज्ञापन सौंपने जैसी कार्यक्रम तिथियों पर भी चर्चा हुई.

बैठक में टीम गठन और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर सहमति बनी. आंदोलन में शामिल छात्रों की सूची तैयार की गई. छात्रों ने कहा कि स्कॉलरशिप में देरी उनकी पढ़ाई पर सीधा असर डाल रही है और सरकार से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है.

आंदोलनकारियों ने घोषणा की कि 9 दिसंबर को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया जाएगा. इसके लिए आज की बैठक में पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है.

छात्रवृत्ति में देरी के मुद्दे पर लगातार बढ़ रहा असंतोष यह दिखाता है कि तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर खामियां हैं. जब छात्र बुनियादी सहायता के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हों तो यह शिक्षा व्यवस्था की विफलता का संकेत है. अब सरकार के सामने चुनौती है कि वह तुरंत समाधान प्रस्तुत करे ताकि आंदोलन को व्यापक रूप लेने से रोका जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !