Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-30

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में ठंड का असर, आने वाले दिनों में तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की संभावना, जानें पूरा अपडेट

Jharkhand: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों यानी 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंडी हवा में थोड़ी राहत महसूस होगी। लेकिन 2 और 3 दिसंबर को फिर से तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

राज्य के कई हिस्सों में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, उसके बाद मौसम में आंशिक बादल रहने की संभावना है। 4 और 5 दिसंबर को सुबह का कोहरा छंटने के बाद आसमान ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है।

कहां कितना तापमान रहा जानें 

गुमला में अब तक सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा और कहीं बारिश नहीं हुई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 29.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम गुमला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में 2.1 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी देखी गई। रांची में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !