Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Saraikela News: सरायकेला के रांगाटांड में श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन सम्पन्न, मुख्य अतिथि के रूप विधायक चंपाई सोरेन हुए शामिल

सरायकेला: गुरुवार को सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित रांगाटांड मैदान में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन ने शिरकत की। उन्होंने कहा, "भक्ति में ही शक्ति है, पूजा-अर्चना से जनता के काम के लिए ऊर्जा मिलती है। यह मंदिर पूरे जिले में भव्य होगा और जल्द बनकर तैयार होगा, इसके लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।"

चंपाई सोरेन ने पंडित रामनाथ होता के मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर विधिवत भूमिपूजन किया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा, "यह श्रीकृष्ण मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।" गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पितोवास प्रधान ने कहा, "सोलह कलाओं से परिपूर्ण श्रीकृष्ण का यह मंदिर ऐतिहासिक होगा।"

मंदिर निर्माण समिति के अनुसार, 58 फिट लंबाई, 37 फिट चौड़ाई और 60 फिट ऊंचाई वाले इस भव्य मंदिर में श्रीकृष्ण के तीन गुम्बद होंगे। अगले दो वर्षों में मंदिर बनकर तैयार होगा।

कार्यक्रम में जिप सदस्य लक्ष्मी सरदार, पंस सदस्य अनिता प्रधान, वकील सोरेन, सनंद आचार्य समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। महाप्रसाद के रूप में खीर और खिचड़ी का वितरण किया गया। आयोजन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान और अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !