Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Dhanbad Rail Accident: गोमो रेलवे स्टेशन पर हादसा, आरपीएफ हेड कांस्टेबल की लुधियाना एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

Dhanbad: गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें आरपीएफ पोस्ट में तैनात हेड कांस्टेबल श्रीपति बास्की (40) की मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और पूरे रेल डिविजन में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल श्रीपति बास्की  हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे ब्रिज से उतरकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे ही थे कि उसी समय प्लेटफॉर्म नंबर 3 से धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस गुजर रही थी। उन्हें यह ट्रेन हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस लगी और ट्रेन पकड़ने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे में वह ट्रेन के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद यात्रियों और स्टेशन कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह उखड़ी हुई टाइलें और लोहे की पट्टियाँ थीं, जिससे फिसलने का खतरा और बढ़ गया था। हालांकि असल में हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी थी।

सूचना मिलते ही आरपीएफ कमांडेंट, आरपीएफ इंस्पेक्टर और रेल थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे। लुधियाना एक्सप्रेस को रोककर शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया।

हादसे ने रेलवे विभाग और यात्रियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !