Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Adityapur Accident: आदित्यपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, कंक्रीट मिक्सर वाहन ने मारी चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर

आदित्यपुर: गुरुवार को आदित्यपुर स्थित शेरे पंजाब चौक पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। कंक्रीट मिक्सर वाहन (JH05CN1411) ने चार पहिया वाहन (JH15Z9357) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार पहिया वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। टक्कर इतनी तेज थी कि कंक्रीट मिक्सर का अगला हिस्सा चार पहिया वाहन में घुस गया। दोनों वाहन आदित्यपुर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी चोटे नहीं आई।

चार पहिया वाहन पर "सहायक निदेशक, गव्य विकास निदेशालय, झारखंड रांची" का बोर्ड लगा हुआ था। दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !