Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Jamshedpur Court : संविधान दिवस पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सामूहिक शपथ, प्रधान जिला जज बोले - "लोकतंत्र की आधारशिला है हमारा संविधान"

Jamshedpur : संविधान दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के व्यवहार न्यायालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में न्यायायिक पदाधिकारियों, डालसा सचिव एवं कोर्ट कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।


यह कार्यक्रम बुधवार 26 नवंबर को आयोजित हुआ, जिसमें सभी मौजूद लोगों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए संविधान निर्माताओं के आदर्शों और देश की लोकतांत्रिक परंपरा को स्मरण किया।


प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है, और इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को व्यवहार में उतारना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों, अनुमंडल और प्रखंड कार्यालयों, विभागीय कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में भी सामूहिक रूप से प्रस्तावना का पाठ किया गया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, नागरिक कर्तव्यों के पालन को प्रोत्साहित करने और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश पूरे जिले में प्रसारित हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !