Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-08

Aurangabad Crime: शराबी पति ने मामूली विवाद में पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवा गांव की है। मृतका की पहचान गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, आरोपी संतोष कुमार शराब का आदी था और नशे की हालत में उसने गीता देवी के साथ विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !