Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Dhanbad News: संविधान दिवस पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग का रणधीर वर्मा चौक पर धरना, जिला नेतृत्व में उपेक्षा का आरोप

Dhanbad: संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के अनुसूचित विभाग ने गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई दशकों से धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति समुदाय के किसी भी नेता को मौका नहीं दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पार्टी अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्गों का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में करती है, लेकिन संगठनात्मक नेतृत्व में उन्हें महत्व नहीं देती।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह पर भी आरोप लगाए गए कि उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर वह कार्यक्रम आयोजित किया, जो अनुसूचित विभाग द्वारा किया जाना था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाबा साहेब पूरी समाज के प्रेरणास्रोत हैं और उनके सम्मान का अधिकार हर वर्ग को है।

वहीं मंच से कई वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उनका आरोप था कि वर्तमान सरकार अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समुदायों की उपेक्षा कर रही है और उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !