Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Chandil Police big success: NH-33 फायरिंग केस का खुलासा, चांडिल पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, जमशेदपुर के मानगो-आजादनगर से हुई धर-पकड़

Chandil: चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 आसनबनी स्थित होटल टाटा हाईवे में 20 नवंबर की रात हुई फायरिंग की घटना का चांडिल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय खुफिया तंत्र के आधार पर तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मो शहबाज आलम (20), मोशाहिद रजा (19) और मो फैजान आलम उर्फ मट्ठा (20) शामिल हैं। तीनों आरोपी जमशेदपुर के मानगो और आजादनगर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।


पुलिस ने बताया कि फायरिंग की इस घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से पुलिस हाईवे क्षेत्र व होटल परिसर में अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने शामिल होने की बात स्वीकार की है, हालांकि फायरिंग की मंशा और पीछे के कथित विवाद की तहकीकात अभी जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों के पते व पहचान की पुष्टि चांडिल पुलिस ने कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों ने टीम को मुख्य रूप से आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी मदद की। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई और तीनों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया।

छापामारी अभियान में चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, पुअनि राहुल कुमार भारती, अमित कुमार, सअनि सीताराम मार्डी, अजीत मुण्डा, सुरेंद्र कुमार सिंह तथा चांडिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टीम पूरी तत्परता के साथ मामले में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !