Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Jharkhand News: वाटरशेड महोत्सव 2025 सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू, रील बनाएं और जीतें 50 हजार

Jharkhand News: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भू संरक्षण विभाग और झारखंड सरकार के सहयोग से वाटरशेड महोत्सव 2025 के तहत देशव्यापी सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू हो गई है. यह प्रतियोगिता जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वाटरशेड विकास कार्यों और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

प्रतियोगिता 12 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी. प्रतिभागियों को जल संरक्षण और वाटरशेड विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर 30 से 60 सेकंड की रील या फोटोग्राफ तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा. सर्वश्रेष्ठ रील के लिए 4 विजेताओं का चयन किया जाएगा जिन्हें 50000 रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी. वहीं सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ श्रेणी में 50 विजेताओं को 1000 रुपए दिए जाएंगे.

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए #watershedmahotsavindia और #watershedmahotsavjharkhand हैशटैग का उपयोग अनिवार्य है. प्रतिभागियों को अपना कंटेंट इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, लिंक्डइन और यूट्यूब पर पोस्ट करने के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर कंटेंट लिंक अपलोड करना होगा.

पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी इस लिंक पर जा सकते हैं
[https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav](https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav)

विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल मौलिक और वास्तविक कंटेंट ही स्वीकार किया जाएगा. एआई जनरेटेड सामग्री या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मान्य नहीं होगी. विजेताओं का चयन रीच के 45 प्रतिशत, एंगेजमेंट के 25 प्रतिशत और कंटेंट की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा. प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है.

यह प्रतियोगिता जल संरक्षण के संदेश को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास है. विभाग का मानना है कि जनभागीदारी बढ़ने से जल संरक्षण और हरित पहल को नई ऊर्जा मिलेगी.

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे से जोड़ना है. रील और फोटोग्राफी जैसे लोकप्रिय माध्यमों का उपयोग कर सरकार जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रही है. सोशल मीडिया के बड़े प्रभाव को देखते हुए यह पहल व्यापक जनसंपर्क और जनभागीदारी सुनिश्चित कर सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !