Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur Crime : मोबाइल दिखाने के बहाने कैशिफाई स्टोर से दो फोन लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित कैशिफाई स्टोर से एक युवक मोबाइल दिखाने का बहाना बनाकर दो महंगे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना की लिखित शिकायत स्टोर में कार्यरत विकास मिश्रा ने थाने में दर्ज करवाई है।


विकास मिश्रा ने बताया कि युवक मोबाइल खरीदने के नाम पर दुकान में आया था। उसने काफी देर तक विभिन्न फोन देखे। इसके बाद उसने कहा कि उसके पापा बाहर आए हैं, और उनसे मिलकर आते हैं। इसी बहाने वह दुकान से iPhone 16 और Google Pixel फोन अपने साथ ले गया और वापस नहीं लौटा।


पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि जांच के दौरान युवक का इंस्टाग्राम आईडी भी मिला है, जिसमें उसका नाम उदित नारायण सिंह दर्ज है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध डिजिटल जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !