Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Meerut News: जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान ने पति के जन्मदिन पर दिया बेटी को जन्म

Meerut: मेरठ के चर्चित हत्याकांड की आरोपी और सोशल मीडिया पर नीले ड्रम वाली मुस्कान के नाम से कुख्यात मुस्कान रस्तोगी ने जेल में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। यह एक चौंकाने वाला संयोग है कि मुस्कान ने जिस पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में वह जेल में बंद है, उसी के जन्मदिन (24 नवंबर) पर बच्ची को जन्म दिया है।

शनिवार देर रात जेल में अचानक प्रसव पीड़ा होने पर मुस्कान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह करीब 6:50 बजे डॉक्टरों की टीम ने उसकी सफल नॉर्मल डिलीवरी कराई। डॉक्टरों के अनुसार, मां मुस्कान और नवजात बेटी, जिसका वजन 2.5 किलोग्राम है, दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

मुस्कान पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छिपा दिया था। गिरफ्तारी के वक्त मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी, जिसके बाद से ही यह केस चर्चा में बना हुआ है।

यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। उसकी बड़ी बेटी पीहू (Second Class में पढ़ती है) फिलहाल सौरभ के माता-पिता यानी अपने दादा-दादी के साथ रह रही है। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर फिर से इस बात पर बहस तेज हो गई है कि बच्चे का पिता कौन है, क्योंकि मुस्कान और प्रेमी साहिल दोनों जेल में हैं। सौरभ के परिजनों ने बच्ची का DNA टेस्ट कराने की बात कही है, ताकि पितृत्व को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो सकें। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !