Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Saraikela News: सरायकेला में महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Saraikela: सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर, सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय नेगटासाई, गम्हरिया में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा ने महिलाओं और छात्राओं को अपराध से बचाव के गुर सिखाए।
 
कार्यक्रम में 

पॉक्सो एक्ट: बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कानूनी प्रावधान। 

महिला सुरक्षा : घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और शिकायत प्रक्रिया।

नशा मुक्ति: अफीम/गांजा की रोकथाम और इसके दुष्परिणाम।

डायल-112 और साइबर फ्रॉड (1930) : तुरंत मदद के लिए संपर्क नंबर।

बाल विवाह रोकथाम : कानून और समाज पर प्रभाव।

महिलाओं के कानूनी अधिकार : महत्वपूर्ण प्रावधान और सहायता।

परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी ने कहा, "सुरक्षा और जागरूकता साथ-साथ चलती हैं। हम समाज को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" एसआई कुमारी तिलोत्मा ने महिलाओं से आगे आकर अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में छात्राएं, शिक्षक और ग्रामीण शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा को मजबूत करना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !