Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur JNAC: जमशेदपुर जेएनएसी की अतिक्रमण विरोधी मुहिम तेज़, साकची में अवैध पार्किंग और फुटपाथ साफ़

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज़ी से जारी है. सोमवार को एकबार फिर जेएनएसी की टीम ने साकची क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दें कि दो दिन पहले साकची मार्केट से हटाया गया था और अब साकची से मानगो की ओर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर बनी अवैध पार्किंग और फुटपाथ को खाली कराया गया है. टीम ने कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पूरी सख़्ती के साथ मोर्चा संभाला.

जेएनएसी अधिकारी ज्योति पाण्डेय ने बताया कि दुकानदारों का पूरा सहयोग मिल रहा है और लक्ष्य है कि शहर की सभी सड़कों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को यातायात और पैदल आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो.

 जेएनएसी के इस कार्रवाई से जहां साकची बाजार के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है वहीं फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अगली बारी किस क्षेत्र की होगी. 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !