Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

CM Hemant Soren Expressed Deep Grief Dharmendra Death: सीएम हेमंत सोरेन ने फिल्म स्टार धर्मेंद्र के निधन पर जताया गहरा शोक, ही-मैन को दी अंतिम जोहार

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।


सीएम ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने सरल, सहज और प्रभावशाली अभिनय से पीढ़ियों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अभिनेता के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा, उनका व्यक्तित्व जितना विनम्र था, उतना ही प्रेरणादायक भी।

मुख्यमंत्री ने धर्मेंद्र के निधन को फिल्म जगत के लिए अपूरणीय 

मुख्यमंत्री ने धर्मेंद्र के निधन को फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु झारखंड के आदिवासी समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले एक देवता से प्रार्थना की। सीएम सोरेन ने शोक संतप्त परिवारजनों, प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और पोस्ट का अंत भावनात्मक शब्दों के साथ किया।
अंतिम जोहार ही-मैन!
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !