Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur Killer Gang Is Arrested: पटना के किलर गैंग का सरगना जमशेदपुर से गिरफ्तार, सिपाही का बेटा है आरोपी, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में था शामिल

Jamshedpur: बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ पटना के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल और एक कुख्यात किलर गैंग के सरगना दिवाकर सिंह को जमशेदपुर के ओलीडीह से गिरफ्तार किया गया है। दिवाकर सिंह पटना पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। पटना जिले के शास्त्रीनगर थाने का वांछित यह आरोपी उज्जवल उर्फ धोनी और दानिश हत्याकांड समेत हत्या, अपहरण, और आर्म्स एक्ट से संबंधित करीब आधा दर्जन मामलों में संलिप्त रहा है।

हत्याकांडों में संलिप्तता

गिरफ्तार आरोपी दिवाकर सिंह, जो फुलवारीया शरीफ थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का निवासी और सिपाही नंद कुमार सिंह का बेटा है, किलर गैंग का सरगना बताया जाता है। के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा इलाके में उज्जवल उर्फ धोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें दिवाकर मुख्य आरोपी है।

   17 मार्च 2016 को पटना के पुनाईचक इलाके में सक्रिय बाइकर्स किलर गैंग के सदस्यों ने समनपुरा के दानिश हुसैन उर्फ गांधी की पिटाई की थी, जिसके बाद जगदेव पथ पर उसकी मौत हो गई थी। मृतक दानिश आफत गैंग से जुड़ा था और किलर गैंग से उसकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी। 

पुलिस के अनुसार, उस दिन दानिश को अकेला पाकर दिवाकर सिंह ने 

पुलिस के अनुसार, उस दिन दानिश को अकेला पाकर दिवाकर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पटना पुलिस ने दिवाकर सिंह की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी बताया है। अब उससे पूछताछ कर उसके गैंग के अन्य सदस्यों और उसके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !