Ranchi: रांची में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट (NA) और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) भर्ती की लिखित परीक्षा (CEE) का परिणाम बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया.
परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने मूल दस्तावेज़ों के साथ रांची ARO में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय पर रिपोर्ट न करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी स्वतः रद्द कर दी जाएगी, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए.
दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण–पत्रों के साथ दो सेट स्व–अभिप्रमाणित फोटोकॉपी लाना आवश्यक है. आवश्यक दस्तावेज़ों में शामिल हैं:
ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड
आधार कार्ड
10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण–पत्र
झारखंड स्थायी निवास प्रमाण–पत्र
जाति प्रमाण–पत्र (यदि लागू हो)
चरित्र प्रमाण–पत्र
NCC प्रमाण–पत्र (यदि उपलब्ध)
राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय खेल प्रमाण–पत्र (यदि उपलब्ध)
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को सफेद बैकग्राउंड वाली हालिया 20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो तथा भर्ती रैली के दौरान जारी सभी दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य है.
भर्ती कार्यालय ने दोहराया कि दस्तावेज़ सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता स्वतः समाप्त मानी जाएगी. वहीं, अग्निवीर जीडी और ट्रेड्समैन परीक्षा के परिणाम भी जल्द जारी किए जाने की संभावना है.
प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से समय पर पहुंचकर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने और आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नियमित रूप से अपडेट देखने की अपील की है.