Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Jharkhand Government Policy: झारखण्ड में नई उत्पाद नीति से बढ़ी सरकार की आमदनी, अक्टूबर में शराब से 362 करोड़ की कमाई देखे पूरी जानकारी वीडियो में

Jharkhand: झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति का असर स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। अक्टूबर 2025 में राज्य को शराब बिक्री से 362 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ, जो निर्धारित लक्ष्य 354 करोड़ से 102 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 155 करोड़ रुपये ज्यादा है, जब राज्य को केवल 207 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। सितंबर 2025 से लागू नई नीति के तहत खुदरा शराब बिक्री की जिम्मेदारी निजी दुकानदारों को सौंपी गई है, जबकि आपूर्ति का काम झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) कर रहा है।

हालांकि राज्य में शराब दुकानों की संख्या 1453 से घटकर 1343 रह गई है, फिर भी 


हालांकि राज्य में शराब दुकानों की संख्या 1453 से घटकर 1343 रह गई है, फिर भी राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर में भी विभाग ने 275 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले करीब 325 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष से 144 करोड़ अधिक था।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने 3585 करोड़ रुपये 

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने 3585 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है, जिसमें से सितंबर से मार्च के बीच 2402 करोड़ जुटाने की योजना है। लगातार बढ़ती आय यह दर्शाती है कि नई नीति से वितरण व्यवस्था और प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !