Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Saraikela News: आरकेएफएल समूह कंपनियों द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 336 यूनिट रक्त संग्रहित

सरायकेला:  आरकेएफएल समूह की कंपनियों — रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन, मालमैटेलिक प्राइवेट लिमिटेड और मल्टीटेक प्राइवेट लिमिटेड — ने रविवार को संयुक्त रूप से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एम.जी.एम. अस्पताल और सरायकेला ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 336 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।

रक्तदान शिविर में आरकेएफएल समूह के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानवीय सेवा की इस पहल में उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में ग्रुप सीओओ शक्ती सेनापति, डायरेक्टर ऑपरेशंस सुरेन्द्र गोड़िया, क्लस्टर हेड एस. एन. शुक्ला और ग्रुप सीएचआरओ भूपेन्द्र लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संदेश में शक्ती सेनापति ने कहा कि रक्तदान जैसी पहल संस्था की मानवीय सोच को और मजबूत बनाती है। यह आयोजन हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और हमें दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करता है।

 सुरेन्द्र गोड़िया ने इसे संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का मजबूत उदाहरण बताया और कहा कि यह शिविर जरूरतमंदों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा।

एस. एन. शुक्ला ने कर्मचारियों द्वारा दिखाए गए उत्साह और समर्पण की सराहना की और कहा, "यह आयोजन दिखाता है कि जब हम एकजुट होकर काम करते हैं, तो बड़े परिणाम हासिल कर सकते हैं।" वहीं, भूपेन्द्र लोधी ने कहा, "ऐसी सामाजिक गतिविधियाँ संगठन की सकारात्मक और सशक्त संस्कृति को प्रतिबिंबित करती हैं। हम आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।"

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य फेसीलिटेटर  संजय कुमार और एचआर विनोद आर्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही समन्वय टीम—सुमित सुमन, प्रशांत प्रसाद, रिम्पी, चन्दन, सेलस्टी, मिस्टू नायक, देविका, नीता, श्रेया, चेतन, रवीकांत, सुजीत और संजय सुमन—ने उत्कृष्ट समर्पण के साथ पूरे कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया।

आरकेएफएल समूह समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करता आया है और आगे भी समाजहित में इसी प्रकार की प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से समूह ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !