Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Smriti And Palash Wedding: तेनु लेके मैं जावांगा… पर थिरके स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल, वायरल हुआ Pre-Wedding Dance, देखें Video

Smriti And Palash Wedding: तेनु लेके मैं जावांगा गाने पर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना आज संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं और शादी से पहले प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. वायरल वीडियो में स्मृति पलाश के गले में माला डालती नजर आती हैं और पलाश घुटने पर बैठकर उन्हें रिस्पेक्ट भरा इशारा देते हैं. इसके बाद दोनों सलाम-ए-इश्क और तेनु लेके मैं जावांगा जैसे गानों पर डांस करते हैं और अंत में रोमांटिक पोज के साथ प्रस्तुति खत्म करते हैं.

पलाश ने गया स्मृति के लिए गाना
एक अन्य वीडियो में पलाश गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गाना गाते हुए दिखाई देते हैं जबकि स्मृति मुस्कुराते हुए उनकी तारीफ करती नजर आती हैं. कार्यक्रम के लिए पलाश ने ऑल ब्लैक आउटफिट चुना और स्मृति गोल्डन गाउन में आकर्षक दिखीं. दोनों की केमिस्ट्री पूरे समारोह में नजर आई. मेहमानों ने उन्हें अगर मैं कहूं गाने पर थिरकते हुए भी कैप्चर किया.



प्री-वेडिंग की शुरुआत एक अलग अंदाज में हुई थी जब स्मृति ने अपनी टीममेट्स जेमिमा रोड्रिग्स और श्रेयांका पाटिल के साथ एक रील साझा की जिसमें आखिर में उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखा कर सरप्राइज दिया था. पलाश ने भी डीवाई पाटिल स्टेडियम में किए गए अपने प्रपोजल का वीडियो साझा किया था जो महिला क्रिकेट से जुड़ी ऐतिहासिक जगह भी है. हल्दी और मेहंदी समारोह में भी उत्साह देखने को मिला. शैफाली वर्मा और रेणुका सिंह जैसी साथी खिलाड़ियों ने स्मृति के साथ जमकर जश्न मनाया. टीम ब्राइड और टीम ग्रूम के बीच हुए हल्के-फुल्के क्रिकेट मैच ने समारोह को और रंगीन बना दिया और स्मृति की टीम विजयी रही.



सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि स्मृति मंधाना की लोकप्रियता मैदान से बाहर भी कम नहीं है. खेल और मनोरंजन जगत के इस मेल ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. क्रिकेटर और संगीतकार की यह जोड़ी चर्चा में है और प्री-वेडिंग का हर दृश्य दर्शाता है कि यह शादी केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि दोनों की सार्वजनिक छवि से भी गहराई से जुड़ी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !