Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Saraikela Breaking: सोते-सोते हो गई मौत! सरायकेला जिले में गिट्टी लदा हाइवा अनियंत्रित होकर घर पर गिरा, पिता-बेटी की मौके पर ही मौत

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के हुदु पंचायत अंतर्गत पालोबेड़ा ग्राम में रविवार तड़के 4:45 बजे एक दर्दनाक हादसा घटित हुई। गिट्टी लदा एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक अचानक गांव के निवासी 35 वर्षीय बिरबल मुर्मू के घर पर पलट गया। हादसे के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था, जिसके दबने से बिरबल मुर्मू और उनकी दो वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में बिरबल की पत्नी शेफाली मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है। बताया जाता है कि लीडिंग कंस्ट्रक्शन द्वारा हरीभंगा से कालाझोर तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, उनका कहना है कि जब तक ठेकेदार/प्रोप्राइटर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाता और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे शव को उठने नहीं देंगे।

स्थानीय प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीण न्याय और कार्रवाई पर अड़े हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !