Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-07

Jamshedpur Sonari Rape Case: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर: सोनारी थाना पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में यशवंत कुमार स्वासी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनारी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का निवासी है।

जमशेदपुर: सोनारी थाना पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में यशवंत कुमार स्वासी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनारी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का निवासी है।

 
पुलिस ने यह कार्रवाई किशोरी की मां द्वारा 6 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि यशवंत उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी ने किशोरी को धमकी भी दी थी, जिसके कारण वह डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता रही थी।
 
पीड़िता की मां के अनुसार, यह घटना जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच घटित हुई। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच एमजीएम अस्पताल में कराई है।
 
सोनारी पुलिस ने बुधवार को आरोपी यशवंत कुमार स्वासी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !