Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Kolkata Earthquake: पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके, कोलकाता समेत कई जिले दहल उठे

Kolkata: शुक्रवार की सुबह पश्चिम बंगाल के लोगों को भूकंप के तेज झटकों ने दहला दिया. कोलकाता सहित प्रदेश के कई जिलों में जमीन हिलने से दहशत फैल गई और लोगों ने कंपन महसूस किया. जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश में टुंगी से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व था.


इस भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि इसकी कंपन पश्चिम बंगाल 


इस भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि इसकी कंपन पश्चिम बंगाल के एक बड़े हिस्से तक महसूस की गई, जिससे लोग अपने घरों और कार्यस्थलों से बाहर निकल आए. स्थानीय समयानुसार, ये तेज झटके शुक्रवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर दर्ज किए गए. 

अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन

अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अचानक आए इन झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया. बांग्लादेश में आए भूकंप के कारण बंगाल के सीमावर्ती जिलों में भी तीव्र कंपन महसूस किया गया. प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. इस घटना ने एक बार फिर भूकंप संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !