Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Jharkhand News: धनबाद में ED का धमाका, बीसीसीएल ठेकेदार एलबी सिंह समेत 18 ठिकानों पर छापे, कोलकाता में भी कारोबारियों पर शिकंजा

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय ने सुबह सुबह कोयला कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है. बीसीसीएल के बड़े ठेकेदार एलबी सिंह समेत कई लोगों के ठिकानों पर छह बजे से छापेमारी शुरू हो गई. धनबाद और आसपास के कुल अठारह ठिकानों पर ईडी की टीम दबिश दे रही है. मामला बीसीसीएल के टेंडरों में हुई गड़बड़ी और अनियमितता से जुड़ा है.

इसके साथ ही कोलकाता की ईडी टीम पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े ठेकेदारों ट्रांसपोर्टरों और सीआईएल अफसरों के ठिकानों पर भी छापे मार रही है.

एलबी सिंह पर पहले आयकर विभाग छापेमारी कर चुका है. उस दौरान सौ करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे. सीबीआई ने बीसीसीएल में एलबी सिंह को टेंडर देने में गड़बड़ी की एफआईआर दर्ज की थी. उसी केस में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

धनबाद कोयला बेल्ट में एलबी सिंह का नाम सालों से सुर्खियों में रहा है. आयकर की छापेमारी के बाद ईडी का यह एक्शन बताता है कि मामला सिर्फ काले धन तक सीमित नहीं था बल्कि टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा नेटवर्क था. अठारह ठिकानों पर एक साथ दबिश से साफ है कि जांच अब गहराई में जा रही है. कोलकाता तक छापे पहुंचने से कोयला तस्करी और ठेके के अंतरराज्यीय कनेक्शन पर भी शिकंजा कसेगा. ईडी अगर ठोस सबूत जुटा लेती है तो कई बड़े नाम जेल की हवा खा सकते हैं. कोयला बेल्ट के लिए यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में अहम कदम है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !