Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Jharkhand Legislative Assembly Silver Jubilee Celebration: झारखंड विधानसभा रजत जयंती समारोह, 22 नवंबर को भव्य आयोजन, राज्यपाल और सीएम करेंगे संबोधित

Jharkhand: झारखंड विधानसभा की स्थापना का रजत जयंती समारोह 22 नवंबर को होगा। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। वहीं इस दौरान उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित करने के साथ कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस इस बार काफी खास रहने वाला

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस इस बार काफी खास रहने वाला है। 22 नवंबर, 2000 को अस्तित्व में आई झारखंड विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है। 25 साल के सफर को यादगार बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की गई है। विधानसभा परिसर में 22 नवंबर को एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे। यह आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में राज्य के विशिष्ट लोगों और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन करने वालों, शहीदों के परिवारजनों और हाल ही में खेलकूद में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा।

शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दूसरे सत्र का आगाज

शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दूसरे सत्र का आगाज होगा। शाम के इस सत्र में विधानसभा परिसर संगीत और मनोरंजन से गूंज उठेगा। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर गायक रूप कुमार राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे और हास्य कवि दिनेश बावरा लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों, यहां तक कि बिहार काल के विधायकों को भी आमंत्रित एवं सम्मानित किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर विधानसभा परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !