Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Saraikela News: सरायकेला में पुलिस का जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा, पॉक्सो, साइबर फ्रॉड और नशा मुक्ति पर छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Saraikela: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार को नृपराज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी और महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा ने महिलाओं और छात्र-छात्राओं को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु

महिला अपराध और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, पॉक्सो एक्ट, नशा मुक्ति और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। डायल 112 और साइबर फ्रॉड, टोल फ्री नंबर की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया l महिलाओं के कानूनी अधिकारों और प्रावधानों की जानकारी दी गई

कार्यक्रम का उद्देश्य

महिलाओं और छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !