Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Jamshedpur theft : बिरसानगर पुलिस ने तोड़ी चोरों की कमर, विजयानगर की लाखों की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस ने विजयानगर में हुई बड़ी चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा कर दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दास (23) और रोहित गोराई (24) के रूप में हुई है। दोनों बिरसानगर रोड नंबर 3 के रहने वाले बताए गए हैं।


पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए जेवरात और सामान बरामद किए हैं, जिसमें दो नाक की फुली, एक नथुनी, चांदी का पायल, चांदी की हाथ की मेहंदी मोबाइल, 5 और 10 रुपये के सिक्के तथा एक बैग शामिल है।


बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अशोक कुमार मोर्या के घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकद मिलाकर लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस की तत्परता और सघन छानबीन से मामला सुलझ गया और दोनों आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !