Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

CBI Big Action: CBI का बड़ा एक्शन, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के Dy. Chief Engineer सहित 4 गिरफ्तार, ₹98.81 लाख नकद ज़ब्त

Ranchi: सीबीआई ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के Dy. Chief engineer आलोक कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में M/S JPW Infratech के प्रोजेक्ट मैनेजर गोविंद भुल्लर, कर्मचारी सूरज प्रसाद के अलावा हाजीपुर रेलवे के कार्यालय अधीक्षक आलोक कुमार दास का नाम शामिल है. 

 सीबीआई ने अलग-अलग लिफाफों में रखे

सीबीआई ने अलग-अलग लिफाफों में रखे गए 98.81 लाख रुपये जब्त किया है. घूसखोरी के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने झारखंड, बिहार, बंगाल और छत्तीसगढ़ स्थित अभियुक्तों के ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है.

 सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी कि ईस्ट

सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के Dy. Chief engineer सहित अन्य कर्मचारियों ने M/S JPW Infratech के साथ साजिश रच कर कंपनी को अनुचित लाभ दे रहे हैं. इस कंपनी द्वारा निर्माण कार्यों में घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

 लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली

लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. इसके बदले निर्माण में शामिल कंपनी द्वारा अधिकारियों को घूस दिया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई के अधिकारी घूस के लेनदेन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाये बैठी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !