Kandra: कांड्रा थाना अंतर्गत हैप्पी लकी ढाबा के पीछे केसर के बगल में स्थित एक मकान से भारी मात्रा में अवैध विदेशी नकली शराब पुलिस ने बरामद की है। सूत्रों के अनुसार,जप्त किए गए अवैध विदेशी शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख के करीब बताई जा रही है। यह करवाई कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू के नेतृत्व में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड्रा थाना अंतर्गत हैप्पी लकी ढाबा के समीप एक घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है तत्पश्चात, प्रभारी ने एक दल गठित कर उक्त स्थल पर छापामारी की , जहां भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त किए गए शराब की बोतलों में यूके का लेवल चिपका हुआ है।
शराब की बोतल जिस पेटी में रखी गई है वह पेटी बाहर से पूरी तरह से प्लेन है और उस पर कुछ भी नहीं लिखा हुआ हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और तीन वाहनों को जप्त किया है, जिनमें इनोवा, स्कॉर्पियो और इंडिगो शामिल है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से दारू माफियाओं में हड़कम मच चुका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध शराब कहां से आई और इसका तस्करी नेटवर्क क्या है।