Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 4 दिन हल्की ठंड, पर जल्द गिरेगा पारा, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से मौसमी बदलाव

Jharkhand: झारखंड में अगले चार दिनों तक हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। इससे रांची सहित आसपास के जिलों में ठंड से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर से तीन से पाँच डिग्री तक गिर सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 13 से 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। रांची में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 28 से 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान गोड्डा में 29.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 7.8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि सर्द

मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाओं का असर कम होने से ठंड में कमी आई है। वहीं बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने निम्न दबाव के कारण ऊपरी हवा में नमी और हल्के बादल रह सकते हैं, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !