Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

JRD Complex Fight: जेआरडी कॉम्प्लेक्स के बाहर बॉक्सर युवकों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने बिस्टुपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत, देखिए वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गेट के पास युवकों की आपसी मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वायरल फुटेज में कुछ युवक मिलकर एक अन्य युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।


बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान शुरू हुआ विवाद


मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट में शामिल सभी युवक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने के लिए आते हैं। इन युवकों का संबंध दो अलग-अलग क्षेत्रों से हैकुछ युवक बारीडीह क्षेत्र के हैं, जबकि अन्य कीताडीह क्षेत्र से आते हैं।

विवाद की शुरुआत बॉक्सिंग प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि बारीडीह के युवकों ने किताडीह के युवकों से मारपीट की थी, जिसके बाद मामला शांत भी हो गया था।

 कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलते ही युवक की पिटाई

हालांकि, यह शांति अस्थायी रही। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलने के बाद, कीताडीह के युवकों ने एकजुट होकर बारीडीह के एक युवक को पकड़ लिया और गेट के पास ही उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के तुरंत बाद, दोनों पक्षों के युवक बिस्टुपुर थाना पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है और दोनों ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई जा रही है।


बिस्टुपुर थाना पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की गहन जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद, दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की न्यायिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह मारपीट किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !