Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jharkhand News: सरकार की पहली वर्षगांठ पर 28 नवंबर को 10 हजार युवाओं को सीएम सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार अपनी पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाने जा रही है. 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री खुद करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने सारे निर्देश जारी कर दिए हैं और तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है.

इस मौके पर जेपीएससी और जेएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के अलावा सहायक आचार्य, डेंटल डॉक्टर, कीट पालक और दूसरे विभागों के सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलेगा. ठीक एक साल पहले यानी 28 नवंबर 2024 को इसी मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने तीसरे टर्म के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. अब उसी मैदान में सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी और युवाओं को रोजगार का तोहफा देगी.

हेमंत सरकार के लिए यह साल पूरा होने का जश्न सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश है. 10 हजार नियुक्ति पत्र बांटकर सरकार यह दिखाना चाहती है कि उसने रोजगार के वादे पर अमल शुरू कर दिया है. मोरहाबादी मैदान को फिर से शपथ और जश्न दोनों का गवाह बनाकर हेमंत अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !