Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jharkhand News: झारखंड की सहियाओं को बड़ी राहत, मानदेय दोगुना कर 4000 रुपये महीना, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

Jharkhand News: झारखंड की सहियाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुशखबरी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने घोषणा की कि राज्य की सभी ग्रामीण और शहरी सहियाओं का मानदेय अब 4 हजार रुपये महीना हो जाएगा. पहले यह सिर्फ 2 हजार रुपये था. इस फैसले से सरकार पर हर साल 108 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा लेकिन जमीनी स्तर पर काम करने वाली सहियाओं का मनोबल बढ़ेगा.

सिर्फ सहिया ही नहीं बल्कि सहिया साथी, प्रखंड प्रशिक्षक दल और राज्य प्रशिक्षक दल के सदस्यों को भी फायदा होगा. सहिया साथी अब 50 रुपये प्रतिदिन पाएंगे जबकि पहले अधिकतम 375 रुपये महीना ही मिलता था. प्रखंड प्रशिक्षक दल को 80 रुपये और राज्य प्रशिक्षक दल को 100 रुपये रोजाना मिलेगा. नई दरें वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होंगी.

यह फैसला झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ कहे जाने वाली सहियाओं के लिए संजीवनी है. 2 हजार रुपये से 4 हजार रुपये तक का उछाल सिर्फ आर्थिक राहत नहीं बल्कि उनका सम्मान भी बढ़ाएगा. सरकार पर 108 करोड़ का सालाना बोझ पड़ेगा लेकिन यह निवेश है क्योंकि सहियाओं का काम बेहतर होगा तो मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर जैसे संकेतक सुधरेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !