Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Saraikela Adityapur: पारिवारिक विवाद ने लिया राजनीतिक रंग, भाजपा नेता के बहनोई और बहन ने लगाए गंभीर आरोप

Saraikela: भाजपा नेता और सरायकेला जिला परिषद में गम्हरिया भाग 13 से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके महादेव महतो और उनके बहनोई देवराज महतो के बीच मंगलवार को हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. बुधवार को महादेव की बहन माया महतो अपने पति देवराज महतो और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है साथ ही अपने भाई का बचाव भी किया है. 


माया महतो ने अपने पति द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे 

माया महतो ने अपने पति द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि मंगलवार को वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर गम्हरिया थाना गई थी. उनके साथ उनके भाई महादेव महतो और उनकी मां भी मौजूद थी. 

माया ने बताया कि उनके भाई महादेव महतो जब उन्हें घर पर छोड़कर जा रहे 

माया ने बताया कि उनके भाई महादेव महतो जब उन्हें घर पर छोड़कर जा रहे थे तभी महिंद्रा शोरूम के समीप उनके पति ने उनके भाई महादेव महतो पर अपने दोस्तों के साथ जानलेवा हमला कर दिया जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई. उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उनके पति उन्हें प्रताड़ित कर रहे है. यहां तक की बच्चों को भी के साथ भी मारपीट करते है. सामाजिक तौर पर कई बार समझौता करने के बाद भी उनके उनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ. अब उनका आतंक इस कदर बढ़ गया है कि राह चलते उनके मायके वालों के साथ मारपीट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. 

इधर भाजपा नेता महादेव महतो ने अपने बहनोई द्वारा लगाए गए आरोपी 

इधर भाजपा नेता महादेव महतो ने अपने बहनोई द्वारा लगाए गए आरोपी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मारपीट में वही घायल हुए हैं. उनके बहनोई को कैसे चोट लगी इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. महादेव महतो ने कहा कि मैं अकेला चार-चार लोगों के साथ कैसे मारपीट कर सकता हूं. पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उन्होंने उनकी राजनीतिक छवि खराब करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !