जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित रामकृष्णा मिशन इंग्लिश स्कूल की स्थिति इन दिनों चर्चाओं में है। स्कूल के टीचर्स का बर्ताव बच्चों के पेरेंट्स के प्रति बहुत ही खराब हो चुका है। स्कूल टीचर बच्चों के साथ पक्षपात करते हुए नजर आते हैं।
स्कूल की टाइमिंग और एजुकेशन को लेकर आरोप
पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल की टाइमिंग में 5 मिनट लेट हो जाने पर स्कूल का गेट बंद कर दिया जाता है। जब कोई पेरेंट्स स्कूल अपने बच्चों को पहुंचने में लेट हो जाते हैं, तो स्कूल द्वारा लेट होने का कारण नहीं पूछा जाता है। स्कूल के सभी गेट बंद कर दिए जाते हैं, ना सिक्योरिटी गार्ड बात करने आता है और ना ही टीचर बात करने आती है।
पेरेंट्स की शिकायत
एक परिजन ने बताया कि उनकी गाड़ी खराब हो चुकी थी, वह दूसरी गाड़ी लेकर बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल पहुंचने में 5 मिनट लेट हो गई थी। इस दरमियान गेट से बाहर बार बार आवाज देकर टीचर और सिक्योरिटी गार्ड को सामने आने के लिए कहा। लेकिन सभी ने बात को अनसुना कर दिया। टीचर ने सख्त आदेश दे दिया था कि कोई भी गेट न खोले और कोई पेरेंट्स से बात नहीं किया जाएगा।
स्कूल में प्रवेश को लेकर पक्षपात
पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में प्रवेश करवाने के लिए बच्चों के साथ पक्षपात किया जाता है। ऐसा कोई भी दिन नहीं होता जब बच्चों को देखकर ही प्रवेश करने दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल भेजा जाता है, लेकिन टीचर की बर्ताव कई सवालों को उत्पन्न करने लगी है।
स्कूल की अन्य समस्याएं
स्कूल में अक्सर मारपीट की घटना घटित होने की भी सूचना मिलती रहती है। सिक्योरिटी गार्ड को न्यूनतम दर नहीं दी जाती है, इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों का इंग्लिश भगवान भरोसे है, और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर चूक होने पर पेरेंट्स द्वारा कंप्लेंट करने पर टीचर द्वारा उल्टा ही बदतमीजी से बात की जाती है। स्कूल में एडमिशन हो जाने के बाद बच्चों के पेरेंट्स को पेरेंट्स मीटिंग की भी बात कही जाती है मगर पूरे साल बीत जाने के बावजूद भी एक भी पेरेंट्स मीटिंग नहीं किया जाता है।
पेरेंट्स की आगे की कार्रवाई
जब पेरेंट्स द्वारा प्रिंसिपल से कंप्लेंट करने की बात कही जाती है, तो प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया जाता है। इस मामले को लेकर बच्चों के पेरेंट्स ने उपायुक्त से शिकायत करने की बात कही है।