Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Adityapur News: आदित्यपुर के मेडिनोवा नर्सिंग होम में चमत्कार, बेहद कमजोर ट्रिपलेट बच्चे स्वस्थ होकर लौटे घर

Adityapur: आदित्यपुर के मेडिनोवा नर्सिंग होम में एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है, जहां आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत तीन नवजात बच्चों (ट्रिपलेट) का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। जन्म के समय बेहद कम वजन और गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रहे इन बच्चों को डॉक्टरों की टीम ने लगातार 26 दिन की मेहनत और निगरानी के बाद नया जीवन दिया है।

जानकारी के अनुसार, गम्हरिया के धीरजगंज निवासी संकरी लोहार ने लगभग एक माह पूर्व एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान तीन प्रीमैच्योर बच्चों को जन्म दिया था। तीनों का वजन क्रमशः 1 किलो 300 ग्राम, 1 किलो 200 ग्राम और 1 किलो 120 ग्राम था। निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण बच्चे के पिता रवींद्र लोहार ने उन्हें मेडिनोवा नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

मेडिनोवा नर्सिंग होम में डॉ. अखौरी मिंटू सिन्हा के नेतृत्व में डॉ. राजेश, डॉ. रश्मि वर्मा और डॉ. पूजा की टीम ने ट्रिपलेट शिशुओं का उन्नत NICU में इलाज किया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों में खून की भारी कमी, एनीमिया, सेप्सिस और किडनी में सूजन जैसे गंभीर लक्षण मौजूद थे। इसके अलावा तीनों बच्चे 8 महीने में ही जन्म लेने के कारण बेहद कमजोर थे। ऐसे में उन्हें अत्याधुनिक तकनीक और कंप्यूटराइज्ड मॉनिटरिंग के तहत लगातार इलाज दिया गया।

लगभग 26 दिनों के उपचार के बाद तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने माता-पिता के साथ घर लौट गए। डॉक्टरों ने इसे चुनौतीपूर्ण केस बताते हुए कहा कि समय पर सही इलाज के कारण बच्चों का जीवन बच पाया।

डॉ. अखौरी मिंटू सिंहा ने बताया कि मेडिनोवा नर्सिंग होम पिछले 5 वर्षों से आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्य कर रहा है, जहां 4 से 5 हजार से अधिक नवजातों को उच्च स्तरीय NICU सुविधा का लाभ मिल चुका है। अस्पताल NABH से मान्यता प्राप्त है और यहां एडवांस नर्सरी एवं NICU की सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !