Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Adityapur News: आदित्यपुर महिंद्रा आल्फा मोटर्स शोरूम में मारपीट, साले ने अपने ही जीजा पर हमला कर किया घायल

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के महिंद्रा आल्फा मोटर्स शोरूम में मंगलवार दोपहर मारपीट की घटना घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार श्री डूंगरी निवासी महादेव महतो ने अपने ही जीजा देवराज महतो पर अचानक हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। देवराज महतो छोटा गम्हरिया के निवासी एवं ग्राम प्रधान सूरज महतो के भाई हैं।

घटना उस समय हुई जब देवराज महतो अपनी महिंद्रा कार की सर्विसिंग संबंधी कार्य के लिए आल्फा मोटर्स शोरूम पहुंचे थे। इसी दौरान रिश्तेदारी में लगने वाले महादेव महतो वहां पहुंच गए और बिना किसी चेतावनी के देवराज पर टूट पड़े। अचानक हुए इस हमले में देवराज महतो लहूलुहान हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

शोरूम के कर्मचारियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन महादेव महतो इतने उग्र थे कि उन्होंने कर्मचारियों और देवराज महतो के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोरूम में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

गंभीर रूप से घायल देवराज महतो सीधे आदित्यपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी घटना की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौंपी। पुलिस ने तुरमा कार्रवाई करते हुए घायल देवराज को इलाज के लिए गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

इधर, देवराज महतो ने पुलिस को बताया कि महादेव महतो ने उन पर अचानक हमला किया, जिससे उन्हें गहरी चोटें आई हैं। हमले का कारण क्या था, इस पर उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं कहा।

वहीं आदित्यपुर पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !